जय माता दी बोलते चलो,भक्तों मैय्या के द्वारे।
दूर करेगी माँ शेरावाली,सब दु:ख दर्द हमारे।।
उँचे पहाड़ों में है बैठी,मैय्या द्वार सजाये।
भक्त सभी सीढ़िया चढ़कर,दर्शन करने आयें।
बम्लेश्वरी दण्तेश्वरी सब ,इन्हीं के नाम है सारे।
जय माता दी बोलते चलो भक्तों के द्वारे।।1
हम सब सारे लाल उन्हीं के, वो है माता हमारी।
उनके लिए है सब एक बराबर,क्या राजा क्या भिखारी।।
भर देंगी माँ ज्योतावाली,सब खाली झोली हमारे।
जय माता दी बोलते चलो भक्तों मैय्या के द्वारे।।2
भक्त जनों पर पड़ा है,जब जब भी संकट भारी।
दानवों को मार गिराने, तब तब मैय्या ने ली अवतारी।
पहाड़ावाली के लगाते चलो,भक्तों सभी जयकारे।
दूर करेगी माँ शेरावाली, सब दु:ख दर्द हमारे।।3
रचनाकार:- गुमान प्रसाद साहू ,ग्राम -समोदा (महानदी)
जिला रायपुर छत्तीसगढ़
मोबा-9977313968,9977213968
Gpsahu2.blogspot.com
No comments:
Post a Comment